हिंदी
भुवनेश्वर: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन (राजग) 2024 के लोकसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गठबंधन एक बार फिर केंद्र की सत्ता में वापसी करेगा।
प्रधान ने यह भी कहा कि भाजपा अगले साल ओडिशा में सरकार बनाएगी। हालांकि, उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि राज्य में पार्टी का चेहरा कौन होगा।
ओडिशा साहित्य महोत्सव के एक सत्र में प्रधान ने कहा, ''राजग को 2024 में 25 साल पूरे हो जाएंगे और लोकसभा चुनावों में गठबंधन 350 से अधिक सीटें हासिल करेगा।''
अगले साल होने वाले ओडिशा विधानसभा चुनावों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में सरकार बनाएगी।
प्रधान ने कहा कि चुनाव से पहले पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा किए बिना भी भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा और अन्य राज्यों में चुनाव जीते हैं। उन्होंने दावा किया, ''यहां (ओडिशा) भी हम इसी तरह चुनाव जीतेंगे।''
प्रधान ने कहा कि वह सार्वजनिक मंच पर भाजपा की रणनीतियों के बारे में जयादा जानकारी नहीं देंगे।
Published : 24 September 2023, 11:26 AM IST
Topics : कांग्रेस केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 हार जीत
No related posts found.