
नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोविड-19 वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इस्पात और नागरिक उड्डयन मंत्री ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि उनकी कोविड रिपोर्ट 'पॉजिटिव' आई है।
डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 कि जाँच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी से मेरा अनुरोध है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क में आएं हैं, वो सभी सावधानी बरतें या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जाँच करवायें।
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) April 17, 2023
उन्होंने कहा, ''मैं पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों से सावधानी बरतने और अपना कोविड परीक्षण कराने का अनुरोध करता हूं।''
संक्रमण के कारण सिंधिया मंगलवार को मुंबई में 'इंडिया स्टील 2023' कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
Published : 18 April 2023, 12:47 PM IST
Topics : COVID 19 Jyotiraditya Scindia Union Minister इंडिया स्टील 2023 कोविड 19 संक्रमित ज्योतिरादित्य सिंधिया रैली