अंडमान निकोबार के दौरे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,जानें इसकी खास बातें

डीएन ब्यूरो

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के चार दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पोर्ट ब्लेयर पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा


पोर्ट ब्लेयर: जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के चार दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पोर्ट ब्लेयर पहुंचेंगे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसारअधिकारियों ने बताया कि यहां पहुंचने के बाद मुंडा मानव विज्ञान संग्रहालय जाएंगे। इसके बाद वह सचिवालय में मुख्य सचिव केशव चंद्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने बताया कि शाम को मुंडा 'लाइट एंड साउंड शो' देखने के लिए सेलुलर जेल जाएंगे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को मंत्री (मुंडा) ओंग और शोम्पेन जनजातियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने के लिए लिटिल अंडमान में डुगोंग क्रीक और निकोबार जिले में कैंपबेल बे का दौरा करेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, मुंडा शनिवार को कैंपबेल बे में ‘नेशनल बायोस्फियर रिजर्व’ का दौरा करेंगे और कार निकोबार में वायु सेना स्टेशन में निकोबारी जनजातियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि मुंडा, लाइट एंड साउंड शो देखने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप भी जाएंगे जिसे पहले रॉस द्वीप के नाम से जाना जाता था।

उनके मुताबिक, रविवार को मंत्री पोर्ट ब्लेयर के राज निवास में उप राज्यपाल डी.के. जोशी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह जिरकाटांग जाएंगे और जारवा जनजाति के लोगों से बातचीत करेंगे।

उन्होंने बताया कि एक मई को मंत्री पोर्ट ब्लेयर से रवाना होंगे।










संबंधित समाचार