पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए रात्रिभोज का किया गया आयोजन, पढ़ें पूरा अपडेट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पद्म पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 23 March 2023, 11:23 AM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पद्म पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ वर्ष 2023 के सम्मानित पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी कर बेहद खुशी हुई। इन अद्भुत व्यक्तियों के साथ बातचीत करना एक शानदार अनुभव था, जो अपने-अपने क्षेत्रों को लेकर बहुत उत्साह से भरे हुए हैं।’’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा, जाने माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर आदि को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।

इसके अलावा जाने माने शेयर बाजार निवेशक राकेश झुनझुनवाला को मरणोपरांत पद्म श्री दिया गया। उनका निधन पिछले वर्ष हो गया था।

राष्ट्रपति भवन द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एस एम कृष्णा को पद्म विभूषण प्रदान किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी थी। इनमें से 54 लोगों को बुधवार को पुरस्कार प्रदान किए गए। तीन लोगों को पद्म विभूषण, चार लोगों को पद्म और 47 लोगों को पद्म श्री सम्मान दिए गए।

पद्म पुरस्कर तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। वर्ष 2019 के बाद सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न किसी को प्रदान नहीं किया गया है।

 

Published : 
  • 23 March 2023, 11:23 AM IST

Related News

No related posts found.