हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने उसके घर में घुस कर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना का पता सोमवार सुबह चला, जब कृष्णचंद मुनियान के एक पड़ोसी ने उसे खून से लथपथ देखा।
पुलिस ने कहा कि पीड़ित एक इंजीनियरिंग कंपनी में कार्यरत था।
उन्होंने बताया कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और पुलिस अपराध के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Published : 20 June 2023, 8:27 AM IST
No related posts found.