
भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र के कुरथरा गांव में एक युवक की उसके ही चाचा ने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार संजय यादव (30) ने कल रात्रि ठेला बंद कर रिश्ते में चाचा लगने वाले कल्लू यादव के साथ शराब पी। शराब पीने के दौरान ही किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। तभी कल्लू ने संजय के सिर में डंडा मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने संजय की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। (वार्ता)
Published : 23 June 2022, 1:15 PM IST
Topics : Bhind Madhya Pradesh Uncle youth चाचा भतीजे भिंड मध्यप्रदेश युवक हत्या