संरा अधिकारियों ने शांतिरक्षकों के सम्मान में स्मारक दीवार बनाने की भारत की पहल का समर्थन किया,जानिये पूरा अपडेट

संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों ने दुनियाभर में शांतिरक्षा अभियान में भारत की भूमिका और योगदान की प्रशंसा की तथा विश्व निकाय के जान गंवाने वाले शांतिरक्षकों के सम्मान में स्मारक दीवार बनाने की उसकी पहल का समर्थन किया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 26 May 2023, 5:25 PM IST
google-preferred

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों ने दुनियाभर में शांतिरक्षा अभियान में भारत की भूमिका और योगदान की प्रशंसा की तथा विश्व निकाय के जान गंवाने वाले शांतिरक्षकों के सम्मान में स्मारक दीवार बनाने की उसकी पहल का समर्थन किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार  अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस मनाया गया जिसमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने संघर्षरत देशों में काम करते हुए अपनी जान गंवाने वाली महिलाओं और पुरुषों के सम्मान में स्थापित शांतिरक्षक स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

गुतारेस ने जनरल असेंबली हॉल में ‘डैग हैमरस्कॉल्ड मेडल’ समारोह की अध्यक्षता भी की जिसमें पिछले साल संयुक्त राष्ट्र के तहत सेवा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले तीन भारतीय शांति सैनिकों समेत 103 सैन्य, पुलिस और असैन्य शांति सैनिकों को मरणोपरांत उनकी सेवा और कर्तव्य के प्रति सर्वोच्च बलिदान के लिए प्रतिष्ठित पदक से सम्मानित किया गया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने महासचिव की ओर से पदक प्राप्त किया।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से स्मारक दीवार के प्रस्ताव का समर्थन करने का आह्वान किया। ऐसी उम्मीद है कि इस प्रस्ताव को जल्द ही महासभा में पारित किया जा सकता है।

कंबोज ने कहा कि सभी आशंकाओं और अनिश्चितताओं के बावजूद ‘‘हम संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा में यकीन करते हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा ने इस दुनिया में हिंसा कम करने में अहम भूमिका निभाई है तथा इसे अधिक स्थिर स्थान बनाया है।’’

Published : 
  • 26 May 2023, 5:25 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement