हिंदी
देहरादून: उत्तराखंड में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में गंगा नदी में डूबने से दो युवकों की मृत्यु हो गयी ।
ऋषिकेश के पास नीम बीच में दिल्ली के अमरजीत सिंह (27) की सुबह नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई। हांलांकि, पुलिस ने बचाव और राहत अभियान चलाते हुए उसके साथी उत्तर प्रदेश के मनोज कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सिंह दिल्ली के सरिता विहार का रहने वाला था जो अपने साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था।
ऋषिकेश में ही हुई एक अन्य घटना में राफिटंग के दौरान राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हरीश कुमार मीणा (25) की डूबने से मृत्यु हो गई । मीणा जयपुर के केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत था जो सात सदस्यीय दल के साथ राफिटंग के लिए आया था ।
राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चला है ।
Published : 7 April 2023, 7:59 PM IST
No related posts found.