हिंदी
उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में बुधवार को पिछोला झील में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पिछोला झील के नाथी घाट पर बुधवार को नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान एक युवक के पानी में गहराई में जाने पर उसे बचाने के फेर में दूसरे युवक की भी गहराई में डूबने से मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान भरतपुर और अलवर निवासी लवकुश जाटव (18) और आशीष जाटव (18) के रूप में की गई है, दोनों आपस में रिश्तेदार हैं और काम के सिलसिले में यहां आये थे ।
उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये राजकीय चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखा गया है।
बृहस्पतिवार को परिजनों के यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।
Published : 20 April 2023, 8:12 AM IST
No related posts found.