हिंदी
पणजी: गोवा के वास्को शहर में शनिवार सुबह घरेलू रसोई गैस सिलेंडर फटने से 26 वर्ष की एक महिला और उसकी बुजुर्ग सास की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे हुई इस घटना में जान गंवाने वाली दोनों महिलाओं की पहचान शिवानी रजावत (26) और उसकी सास जयदेवी (65) के रूप में की गई है।
उन्होंने कहा, 'जब वास्को में न्यू वाडेम कॉलोनी स्थित इस आवास की रसोई में गैस सिलेंडर फटा, तब मकान में केवल ये दो महिलाएं ही मौजूद थीं।'
अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिये गए हैं और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने विश्लेषण के लिए जगह से नमूने एकत्र किए हैं।
Published : 18 November 2023, 3:10 PM IST
Topics : गोवा पणजी पुलिस फटा बुजुर्ग सास महिला मौत रसोई गैस सिलेंडर
No related posts found.