
सुपौल: सशस्त्र सीमा बल ( एस एस बी) ने भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान दो महिला तस्कर को 374 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी) ने गुरुवार को यहां बताया कि सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 214/41के क्षेत्र से नेपाल से भारत प्रभाग की तरफ शराब की अवैध तस्करी होने वाली हैं। सूचना को पुलिस स्टेशन रतनपुर, बिहार पुलिस के साथ साझा किया गया।
संयुक्त पेट्रोलिंग दल गठित की गयी उप-निरीक्षक ताकू डोंग के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी राज कुमार कौशल एवं तीन अन्य साथ में तीन महिला आरक्षी एस.एस. बी. की तरफ से जबकि तीन कार्मिक बिहार पुलिस के साथ पेट्रोलिंग दल चिन्हित स्थान के लिए रवाना हुये एवं निर्धारित क्षेत्र मे तैनात होकर सतर्कता के साथ ड्यूटी करने लगे। (वार्ता)
Published : 2 February 2023, 6:33 PM IST
Topics : Indo Nepal border Nepali Liquor SSB Supaul एस एस बी गिरफ्तार नेपाली शराब भारत नेपाल सीमा सुपौल