
रूद्रपुर: उत्तराखंड की ऊधमसिंह नगर पुलिस ने लाखों रुपये की अफीम के साथ उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी लंबे समय से ट्रक चालक के रूप में अफीम की तस्करी में जुटे थे।ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) टी एस मंजूनाथ ने रूद्रपुर में मंगलवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गदरपुर के सकैनिया क्षेत्र में लंबे समय से अफीम की तस्करी की शिकायत मिल रही थी।
इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिये विशेष अभियान समूह (एसओजी) व पुलिस की एक टीम को जिम्मेदारी सौंपी गयी। (वार्ता)
Published : 24 January 2023, 6:59 PM IST
Topics : अफीम उत्तर प्रदेश उत्तराखंड ऊधमसिंह नगर गिरफ्तार तस्कर पुलिस