गेंद निकालने के चक्कर में मौत के मुंह में समाये दो किशोर, जानिये दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी

केरल के कोझिकोड में रविवार को समुद्र तट के पास खेल रहे दो किशोर पानी में गई गेंद को निकालने की कोशिश के दौरान बह गए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 4 June 2023, 5:41 PM IST
google-preferred

कोझिकोड: केरल के कोझिकोड में रविवार को समुद्र तट के पास खेल रहे दो किशोर पानी में गई गेंद को निकालने की कोशिश के दौरान बह गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह साढ़े सात से आठ बजे के बीच हुई।

उसने बताया कि किशोरों का एक समूह समुद्र तट के पास खेल रहा था, तभी उनकी गेंद समुद्र में चली गई और उनमें से कुछ किशोर गेंद को निकालने के लिए पानी में चले गए।

पुलिस के मुताबिक, गेंद निकालने के लिए समुद्र में उतरे तीन किशोर पानी की तेज धारा में फंस गए। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने एक को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन 15 वर्ष और 16 वर्ष के दो किशोर समुद्र में बह गए।

एक अधिकारी ने बताया, “पुलिस, दमकल, बचाव और मत्स्य विभाग ने दोनों किशोरों की तलाश के लिए नावों की व्यवस्था की है। इलाके के मछुआरे और अन्य स्थानीय लोग भी लापता किशोरों का पता लगाने में मदद कर रहे हैं।”

Published : 
  • 4 June 2023, 5:41 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement