हिंदी
बेतिया: बिहार में पश्चिम चम्पारण जिले के भंगहा थाना क्षेत्र से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने रविवार को 10 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसबी 44वीं वाहनी के उप सेनानायक शैलेश कुमार सिंह ने यहां बतया कि सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति गांजा की खेप लेकर नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा के अंदर प्रवेश करने वाले है। त्वरित करवाई करने के लिए बल के जवानों ने एक विशेष टीम का गठन किया। गठित टीम ने गश्ती के दौरान देखा कि पिलर संख्या 429/03 पचरौता नाका के समीप दो संदिग्ध व्यक्ति आ रहे हैं। बल के जवानों ने उनकी तलाशी ली। तलाशी के क्रम में उनके पास से बोरी में रखा 10 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। (वार्ता)
Published : 27 September 2020, 2:54 PM IST
Topics : गांजा गिरफ्तार तस्कर पश्चिम चंपारण बिहार सशस्त्र सीमा बल
No related posts found.