हिंदी
महराजगंज: बुधवार दोपहर भारत नेपाल के सोनौली बार्डर पर निकाय चुनाव के दौरान चेकिंग के दौरान लाखों रूपयों के साथ पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक हिरासत में लिये गये लोगों में जनपद गोरखपुर का गोविन्द मौर्या निवासी दरगहिया टोला गोरखपुर और दूसरा संदीप गौड़ निवासी तेतरारी बाजार जिला सिद्धार्थनगर है।
इन दोनों के पास से 4 लाख 40 हजार की नकदी और एक स्विफ्ट गाड़ी में बरामद की गई। दोनों से हिरासत में पूछताछ जारी है।
Published : 12 April 2023, 7:13 PM IST
No related posts found.