हिंदी
चंदौली: उत्तर प्रदेश में चंदौली में ऑक्सीजन सिलेंडर आपूर्ति के दौरान शुक्रवार को एक निजी अस्पताल के बाहर सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत हो गई।
सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रवि नगर स्थित दयाल अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन सिंलेडर फटने से दो लोगों के चिथड़े उड़ गए।
सिलेंडर फटने से उसके चपेट में आए दोनों लोगों के कई मीटर दूर तक शरीर के अंग बिखर गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं।(वार्ता)
Published : 30 December 2022, 3:10 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश ऑक्सीजन सिलेंडर चंदौली दो मौत निजी अस्पताल फटने
No related posts found.