हिंदी
नई दिल्ली: पूर्वोत्तर दिल्ली के गौतमपुरी इलाके में 19 वर्षीय युवक के घर के बाहर कथित तौर पर फायरिंग करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
आरोपियों की पहचान मोहम्मद साबिर (22) और मोहम्मद मोसैफ (20) के रूप में की गई है और दोनों ही सीलमपुर के निवासी है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता सोशल मीडिया पर लड़की बनकर किशोर से बात करता था। इसकी जानकारी होने पर आरोपितों ने युवक को डराने की मंशा से उसके घर के बाहर फायरिंग की।
गौतमपुरी की गली नंबर-18 में बृहस्पतिवार की रात करीब 11.30 बजे फायरिंग की सूचना मिली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंची तो शिकायतकर्ता शानू मिला और उसने कहा कि दो लोगों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने के बाद उसके घर के बाहर हवा में फायरिंग की।
पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) संजय कुमार सेन ने कहा कि छापा मारकर एक किशोर सहित तीन लोगों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर अपराधियों की पहचान की।
आरोपी ने खुलासा किया कि किशोर इंस्टाग्राम पर जिसे लड़की समझकर चैट करता था, वह वास्तव में शिकायतकर्ता था। इसके बाद किशोर ने उसे सबक सिखाने का निर्णय लिया।
संजय कुमार ने बताया कि किशोर एक देसी तमंचे की व्यवस्था की और अपने साथी साबिर के साथ शानू के घर पहुंच गया।
शानू के घर फायरिंग करने के बाद दोनों भाग गये और अपने दोस्त मोसैफ की मदद से तमंचे को छिपा दिया, लेकिन पुलिस ने बाद में तमंचे के साथ दो करातूस बरामद किया।
Published : 22 January 2023, 8:35 AM IST
Topics : गौतमपुरी नई दिल्ली पूर्वोत्तर दिल्ली फायरिंग
No related posts found.