मुंबई में नौ करोड़ रुपये की कोकीन के साथ नाइजीरिया के दो नागरिक गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

मुंबई पुलिस ने शनिवार को पश्चिमी उपनगर साकी नाका में नाइजीरिया के दो नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नौ करोड़ रुपये की कोकीन (मादक पदार्थ) जब्त की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

कोकीन के साथ नाइजीरिया के दो नागरिक गिरफ्तार
कोकीन के साथ नाइजीरिया के दो नागरिक गिरफ्तार


मुंबई: मुंबई पुलिस ने शनिवार को पश्चिमी उपनगर साकी नाका में नाइजीरिया के दो नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नौ करोड़ रुपये की कोकीन (मादक पदार्थ) जब्त की।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने बताया कि गश्त कर रहे अधिकारियों ने डेनियल नेमैक (38) को रोका। वह हंसा इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास संदिग्ध रूप से घूम रहा था।

उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस थाने लाया गया जहां उसके पास से कोकीन के 88 कैपसूल बरामद किए गए।

अधिकारी के अनुसार, मादक पदार्थ का वजन 880 ग्राम है जिसकी कीमत नौ करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर नेमैक पुलिस को एक होटल में ले गया जहां से जोएल रामोस (19) को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि रामोस ने ही मादक पदार्थ पहुंचाया था।

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।










संबंधित समाचार