हिंदी
आइजोल: आइजोल में 63.3 लाख रुपये की हेरोइन रखने के आरोप में म्यांमार के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। असम राइफल्स के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान 18 वर्षीय चिन्लमखाम और थंगसियालखुल के रूप में हुई है। दोनों पड़ोसी देश के तिद्दीम इलाके के रहने वाले हैं।
अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर असम राइफल्स के एक संयुक्त दल और राज्य पुलिस के विशेष मादक पदार्थ दस्ते ने बृहस्पतिवार को आइजोल के थुम्पुई इलाके में एक अभियान चलाया और नौ साबुनदानी में छिपाकर रखी गई 126 ग्राम हेरोइन जब्त की।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए राज्य पुलिस को सौंप दिया गया है।
Published : 13 January 2023, 1:39 PM IST
No related posts found.