हिंदी
काहिरा: मिस्र की सेना ने उत्तरी सिनाई प्रांत में हवाई हमला करके दो आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने रविवार को जारी बयान में यह जानकारी दी।

मिस्र की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता तामेर अल-रेफई ने कहा कि आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर किये गये हवाई हमले में दो आतंकवादियों की मौत हुई है। बयान के अनुसार आतंकवादी ठिकाने पर आतंकवादियों के जमा होने की खुफिया सूचना की पुष्टि के बाद ही इस हमले को अंजाम दिया गया।
सेना के प्रवक्ता ने आतंकवादियों के नामों का जिक्र नहीं किया। (वार्ता)
Published : 28 January 2019, 1:36 PM IST
Topics : आतंकवादी ठिकाना दो आतंकवादी दो की मौत मिस्र हवाई हमला
No related posts found.