हिंदी
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर जिले के बीबी नगर थाना इलाके में रविवार को एक गांव स्थित ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव स्थित एक ईंट के भट्टे पर अचानक दीवार गिरने से काम कर रहे दो मजदूर राकेश (25) और राजकुमार (45) मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्काल मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि भट्ठे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हुई है, जिसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।
Published : 27 March 2023, 8:25 AM IST
No related posts found.