हिंदी
मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक कार के खाई में गिर जाने के बाद उसमें आग लग जाने से दो लोग जिंदा जल गए जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हादसा मंडी जिले के पाढर अनुमंडल के जोगिंदरनगर-नोहाली संपर्क मार्ग पर हुआ।
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पधार लोकेंद्र नेगी ने बताया कि दुर्घटना के वक्त यात्री अपने घर जा रहे थे।
मृतकों की पहचान पंजाब निवासी भुवन और सुनील के तौर पर हुई है, दोनों की उम्र 28 साल थी।
घायल व्यक्ति की पहचान पदम सिंह (27) के तौर पर हुई है जिसे लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचॉक में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Published : 2 March 2023, 3:22 PM IST
No related posts found.