नॉर्वे के नाइट क्लब में गोलीबारी, दो लोगों की मौत, 14 घायल

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में शनिवार तड़के एक बंदूकधारी ने दो नाइटक्लब के बाहर गोलीबारी की जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और 14 अन्य घायल हो गये। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 25 June 2022, 11:22 AM IST
google-preferred

ओस्लो: नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में शनिवार तड़के एक बंदूकधारी ने दो नाइटक्लब के बाहर गोलीबारी की जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और 14 अन्य घायल हो गये।

ओस्लो की पुलिस ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के पांच मिनट बाद एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने हालांकि उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दो नाइट क्लबों में से एक लंदन पब ओस्लो में समलैंगिक नाइटलाइफ़ का केंद्र है। (वार्ता) 

Published :  25 June 2022, 11:22 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement