हिंदी
जम्मू: जम्मू कश्मीर में बम निरोधक दस्ते की टीम ने एक बैग में मिले दो विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) को निष्क्रिय कर देने से शहर के बाहरी इलाके फलियां मंडल में एक बड़ा हादसा टल गया है।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि फलियां मंडल इलाके में पुलिस चौकी से कुछ मीटर की दूरी पर सोमवार रात एक बैग में दो आईईडी मिले।पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बम निरोधक दस्ते की टीम को तुरंत वहां बुलाया।
उन्होंने कहा कि बीडीएस टीम मौके पर पहुंची और आईईडी को बरामद कर बाद में मौके पर उसे निष्क्रिय कर दिया।पुलिस और सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों आईईडी में सक्रिय टाइमर लगे थे। (वार्ता)
Published : 15 November 2022, 10:46 AM IST
Topics : आईईडी जम्मू कश्मीर दो विस्फोटक निष्क्रिय बैग हादसा
No related posts found.