ओडिशा में मालगाड़ी की चपेट में आने से दो हाथियों की मौत, एक घायल

ओडिशा के क्योंझर जिले में मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद कम से कम दो हाथियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य हाथी घायल हो गया। वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Updated : 12 July 2023, 9:55 AM IST
google-preferred

क्योंझर: ओडिशा के क्योंझर जिले में मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद कम से कम दो हाथियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य हाथी घायल हो गया। वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार रात ब्राह्मणीपाल वन क्षेत्र के अंतर्गत जखापुरा बांसपानी रेलवे लाइन पर हुई।

आनंदपुर के प्रभागीय वन अधिकारी अभय के. दलेई और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित समेत वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

वन अधिकारियों ने घायल हाथी को पास के जंगल में खोजा।

वन अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने रेल पटरी के पास हाथियों के झुंड की मौजूदगी के बारे में रेलवे को सूचित किया था।

नियम के मुताबिक, पटरी के पास हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर ट्रेन की गति 40 किमी प्रति घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए।

 

Published : 
  • 12 July 2023, 9:55 AM IST

Related News

No related posts found.