हिंदी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में उलुबेरिया स्टेशन के पास शुक्रवार रात मुंबई जा रही एक ट्रेन के दो डिब्बे अलग हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है क्योंकि ट्रेन तेज गति से नहीं चल रही थी।
अधिकारियों ने कहा कि 12810 हावड़ा-मुंबई मेल के दो डिब्बे बिरशीबपुर इलाके में रात करीब साढ़े नौ बजे अलग हो गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दक्षिण पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आदित्य चौधरी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति का आकलन कर रहे हैं।
Published : 16 December 2023, 11:32 AM IST
No related posts found.