हिंदी
नई दिल्ली: दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके में बृहस्पतिवार को एक घर में दो महिलाओं के शव मिले। अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी और बताया कि घर से बदबू आ रही है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तो दो शव मिले।
Delhi: Two women of the same family found dead at their residence in Jaitpur's Saurabh Vihar, today; Two male members of the family absconding, police investigation underway.
— ANI (@ANI) June 27, 2019
पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाएं जमशेद आलम की पत्नियां थीं। दोनों महिलाओं की उम्र 30 साल के आस-पास थी।
एक अधिकारी ने बताया कि आलम और उसका 10 वर्षीय बेटा गायब है। ऐसी आशंका है कि पत्नियों की हत्या के बाद आलम फरार हो गया। (भाषा)
Published : 27 June 2019, 5:37 PM IST
No related posts found.