हिंदी
उदयपुर: राजस्थान में उदयपुर जिले के सराड़ा थाना क्षेत्र के झाडोल में एक व्यापारी की दुकान पर पथराव कर कन्हैया लाल हत्याकांड की तरह जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि गत 27 दिसंबर की रात झाडोल निवासी गोविंद पटेल की खाद बीज की दुकान पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पथराव कर धमकी भरा खत छोड़ा गया था।
जिसमें गोविंद पटेल को उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड की तरह जान से मारने की धमकी दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।(वार्ता)
Published : 3 January 2023, 11:39 AM IST
No related posts found.