हिंदी
नई दिल्ली: ट्विटर इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। ट्विटर की तरफ से अब ट्वीट लिखने की शब्द सीमा बढ़ाने की घोषणा की गयी है। अभी ट्विटर पर लिखने की शब्द सीमा 140 करेक्टर है। ट्विटर ने घोषणा की है कि जल्द ही इस सीमा को दोगुना बढ़ाकर 280 अक्षर किया जा सकता है।
बता दें कि चीनी, जापानी और कोरियाई भाषा में लिखने वाले लोगों के लिए अक्षरों की सीमा अभी भी 140 ही रहेगी, क्योंकि इन भाषाओं में लिखने के लिए बेहद कम कैरेक्टर की जरूरत होती है। ट्विटर ने कैरक्टर सीमा बढ़ाने के साथ साथ कई सारे बदलाव भी किए हैं। इसमें मल्टी पार्ट ट्विट, टेक्स्ट ब्लॉक के स्क्रीनशॉट, जैसे ट्वीट्स शामिल किए हैं।

पहले लोग ट्वीट करते थे, तब कैरेक्टर काउंट होते थे, लेकिन अब टेक्स्ट के नीचे एक सर्किल बन कर आता है। जब आपके 280 कैरक्टर पूरे हो जाएंगे तो सर्किल डार्क हो जाएगा। ट्विटर को उम्मीद है कि बढ़ाई गई सीमा से कई लोगों को अधिक टि्वट करने में मदद मिलेगी।
Published : 8 November 2017, 1:48 PM IST
Topics : character limit twitter कैरेक्टर खुशखबरी ट्विटर ट्वीट यूजर्स शब्द सीमा
No related posts found.
No related posts found.