हिंदी
नयी दिल्ली: टीवीएस मोटर कंपनी ने शनिवार को कहा कि उसने तमिलनाडु में चक्रवात ‘मिचौंग’ के कारण हुए नुकसान के मद्देनजर राहत कार्य में सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में तीन करोड़ रुपये का दान दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस धनराशि का इस्तेमाल उन समुदायों को आवश्यक राहत और सहायता प्रदान करने के लिए किया जाएगा जो चक्रवात से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
टीवीएस मोटर कंपनी के प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने कहा, ‘‘बाढ़ से लोगों के लिए बहुत अधिक कठिनाई पैदा हुई है, और हम समुदायों का समर्थन करने के लिए अपनी भूमिका निभाना चाहेंगे।’’
कंपनी ने कहा कि वह तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावित जिलों में अपने ग्राहकों के लिए अतिरिक्त सेवा सहायता भी प्रदान करेगी।
Published : 9 December 2023, 1:58 PM IST
No related posts found.