हिंदी
मुंबई: कलर्स चैनल पर प्रसारित हो चुका सीरियल नागिन और नागिन 2 को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और खूब टीआरपी भी बटोरी थी। इस सीरियल की लोकप्रियता को देखते हुए इसकी प्रोडयूसर एकता कपूर ने इसका नया सीजन नागिन 3 लाने की तैयारी में है जो आपको सब को जल्द ही पर्दे पर दिखाई देगा।
लेकिन सबसे बड़ी खबर है ये कि इस सीरियल में नागिन बनकर दर्शकों के दिलों में राज करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय नजर नहीं आएंगी। वहीं एक्ट्रेस अदा खान भी इस शो का हिस्सा नहीं होगी।
हाल ही में एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए एकता ने लिखा कि 'एक नई नागिन आ चुकी है, शो से मौनी राय और अदा खान के बाहर होने के बाद अब नई नागिन का स्वागत। जल्द ही नागिन या नागिनों का खुलासा करेंगे।
मौनी ने 'नागिन' के अलावा टीवी सीरियल 'देवों में देव... महादेव' में भी काम कर चुकी है। वहीं मौनी को लेकर अब खबर आ रही है कि वह एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' में नजर आ सकती है।
Published : 6 December 2017, 10:50 AM IST
No related posts found.