बॉलीवुड डेब्यू से पहले मौनी रॉय का यह लुक कर देगा आपको मदहोश

टीवी की नागिन मौनी रॉय बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही काफी सुर्खियों में है। हाल ही में मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की है। इस फोटो में मौनी काफी हॉट और खूबसूरत लग रही है। पूरी खबर..

Updated : 28 March 2018, 10:57 AM IST
google-preferred

मुंबई: टीवी की नागिन मौनी रॉय बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही काफी सुर्खियों में है। हाल ही में मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की है। इस फोटो में मौनी काफी हॉट और  खूबसूरत लग रही है। 

 

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में मौनी ऑफ शोल्डर सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है और घास पर लेटी हुई है। मौनी के इस लुक को दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 

 

बता दें कि मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देने वाली है। बताया जा रहा है कि मूवी 'ब्रह्मास्त्र' में मौनी निगेटिव किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा मौनी 'गोल्ड'  मूवी में भी नजर आने वाली है।  फिल्म 'गोल्ड' 15 अगस्त 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

गौरतलब है कि मौनी हमेशा ही अपने सोशल मीडिया पर हॉट और बोल्ड तस्वीरे  शेयर करती रहती है। इतना ही नहीं उनकी फैन फ्लोंइग की लिस्ट में काफी लंबी है। 

Published : 
  • 28 March 2018, 10:57 AM IST

Related News

No related posts found.