हिंदी
छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि विवेक देर रात करीब 2 बजे एक हॉरर शो की शूटिंग कर रहे थे और तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया।
मुंबई: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि विवेक देर रात करीब 2 बजे एक हॉरर शो की शूटिंग कर रहे थे और तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि ये हलावार नशे मे धुत थे। विवेक ही नहीं, बल्कि उनकी यूनिट पर भी हमलावारों ने अटैक करने की कोशिश की। इस हमले में शो के डायरेक्टर की गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
इस हमले के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इस हमले से किसी को गंभीर चोट नहीं आई है लेकिन शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमला करने वाले 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है और हमला करने की वजह के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Published : 15 January 2018, 1:21 PM IST
Topics : छोटे पर्दे विवेक दहिया व्यांका त्रिपाठी हमला हमलावरों
No related posts found.