
वॉशिंगटनः तीन दिन बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल से छुट्टी मिलने के गबाद कई लोगों ने उनके कोरोना संक्रमित होने पर सवाल खड़े किए हैं।
ट्रंप के अस्पताल में भर्ती होने के साथ-साथ वीडियो संदेश जारी करना और फिर अपने समर्थकों के साथ निकलकर अस्पताल के बाहर मौजूद समर्थकों का अभिवादन करना जैसी चीजों के बाद लोगों ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रंप को देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं।
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उन्हें इलाज के लिए वाल्टर रीड नेशनल मिलेट्री मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। वह अस्पताल से सोमवार की शाम मास्क लगाकर बाहर निकले। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा- मुझे काफी अच्छा लग रहा है। कोरोना से डरने की जरुरत नहीं है। इसे अपने जीवन पर हावी नहीं होने दें।
Published : 6 October 2020, 3:17 PM IST
Topics : America Corona virus Donald Trump International President अमेरिका के राष्ट्रपति कोरोना वायरस डोनाल्ड ट्रंप