
सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक खड़े ट्रक से दो मोटर साइकिलों के टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मझगवां भट्टे के निकट कल रात्रि सड़क पर खड़े एक ट्रक से एक मोटर साइकिल के टकरा जाने दो लोगो की मौत हो गयी।
बताया गया कि घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जैसे ही मृतकों को लेकर रवाना हुयी। तभी एक अन्य मोटर साइकिल खड़े ट्रक से टकरा गयी, जिसमे एक और युवक की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान की जा रही है। (वार्ता)
Published : 3 February 2023, 10:58 AM IST
Topics : टक्कर ट्रक तीन की मौत पुलिस मध्यप्रदेश मोटर साइकिलों सतना सिविल लाइन