त्रिपुरा सरकार ने चार जिलाधिकारियों का किया तबादला ,सचिवों के विभागों में भी बदलाव

त्रिपुरा सरकार ने चार जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है और कई सचिवों के विभागों में बदलाव किया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 5 October 2023, 5:04 PM IST
google-preferred

अगरतला: त्रिपुरा सरकार ने चार जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है और कई सचिवों के विभागों में बदलाव किया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बुधवार की रात सरकार ने बयान जारी कर कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव देबाशीष बसु को वर्तमान पद से मुक्त कर दिया गया है और वह एके भट्टाचार्य के स्थान पर सामान्य प्रशासन (सचिवालय प्रशासन) एवं सामान्य प्रशासन (राजनीतिक) विभागों का कार्यभार दिया गया है ।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राठौड़ संदीप रेवाजी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है।

बयान में कहा गया है कि पश्चिम त्रिपुरा के जिलाधिकारी (डीएम) देबप्रिय बर्धन को स्थानांतरित कर उत्तर त्रिपुरा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। सिपाहीजला के जिलाधिकारी विशाल कुमार को पश्चिम त्रिपुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है।

इसमें कहा गया है कि उत्तर त्रिपुरा के जिलाधिकारी नागेश कुमार बी को प्रदेश के सिपाहीजला जिले का कलेक्टर एवं जिलाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। उनाकोटी के जिलाधिकारी तारित कांति चकमा को गोमती जिले का जिलाधिकारी एवं कलेक्टर नियुक्त किया है।

बयान के अनुसार उनाकोटि जिले के अतिरिक्त जिलाधिकारी एवं कलेक्टर राजीव दत्ता को इसी इसी जिले में जिलाधिकारी एवं कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया है ।

ब्रह्मनीत कौर राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया है। वह त्रिपुरा ग्रामीण आजीविका मिशन (टीआरएलएम) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के मिशन निदेशक का प्रभार भी संभालेंगी।

Published : 
  • 5 October 2023, 5:04 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement