त्रिपुरा: 2023 में 114 रोहिंग्याओं समेत 716 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया

त्रिपुरा में इस साल भारत-बांग्लादेश सीमा पर 112 रोहिंग्याओं और 319 बांग्लादेशियों सहित कुल 716 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़िए डाईनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 2 December 2023, 3:22 PM IST
google-preferred

अगरतला: त्रिपुरा में इस साल भारत-बांग्लादेश सीमा पर 112 रोहिंग्याओं और 319 बांग्लादेशियों सहित कुल 716 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है।

डाईनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उपमहानिरीक्षक आर.के. सिंह ने शुक्रवार को यहां बल के त्रिपुरा फ्रंटियर मुख्यालय में कहा कि इसके विपरीत पिछले साल 150 बांग्लादेशियों, 160 भारतीयों और 59 रोहिंग्याओं समेत केवल 369 लोगों को पूर्वोत्तर राज्य में अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए पकड़ा गया था।

बीएसएफ ने शुक्रवार को अपना 59वां स्थापना दिवस मनाया।

सिंह ने कहा, 'बीएसएफ प्रभावी ढंग से बांग्लादेश से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप 2023 में 319 बांग्लादेशियों, 112 रोहिंग्याओं और 285 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है।

Published :  2 December 2023, 3:22 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement