हिंदी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई के पदाधिकारियों - शांतुन बनर्जी और कुतंल घोष - को पार्टी ने मंगलवार को निष्कासित कर दिया।
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं राज्य के मंत्रियों - शशि पांजा और ब्रत्य बसु ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी का किसी भी घोटाले से कोई संबंध नहीं है।
पांजा ने कहा, ‘‘अगर कोई अपने हित साधने के लिए पार्टी के पद का दुरुपयोग करता है, तो उन्हें जवाब देना होगा। पार्टी ने कुंतल घोष और शांतनु बनर्जी को निष्कासित करने का फैसला किया है।’’
प्रवर्तन निदेशालय ने बनर्जी को पिछले हफ्ते जबकि घोष को फरवरी में गिरफ्तार किया था।
Published : 14 March 2023, 8:03 PM IST
Topics : घोटाला निष्कासित पदाधिकारियों पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती
No related posts found.