हिंदी
काकडविप: बंगाल की खाड़ी में एक ट्रॉलर डूबने के बाद, इसमें सवार आठ मछुआरों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। जब वह पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले में गंगासागर के पास मछली पकड़ रहे थे तब समुद्र में अचानक ऊंची लहरें उठने के कारण उनका ट्रॉलर डूब गया।
अधिकारियों ने बताया कि मछली पकड़ने वाले एक अन्य ट्रॉलर ने यह देखा और फिर मछुआरों को बचाया गया।
उन्होंने बताया कि मछुआरों को पूर्बा मेदिनीपुर जिले के एक अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
Published : 28 July 2023, 5:02 PM IST
No related posts found.