यात्रा संचालकों ने चारधाम यात्रा मार्ग पर बाहरी राज्य से आने वाले वाहनों पर रोक लगाने की मांग की

चारधाम यात्रा मार्ग पर राज्य के बाहर से आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर स्थानीय यात्रा संचालकों ने मंगलवार को यहां अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।

Updated : 10 May 2023, 9:03 AM IST
google-preferred

हरिद्वार: चारधाम यात्रा मार्ग पर राज्य के बाहर से आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर स्थानीय यात्रा संचालकों ने मंगलवार को यहां अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परिवहन विभाग चारधाम यात्रा मार्ग पर परिचालन के लिए दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी कर रहा है, जिससे स्थानीय यात्रा संचालकों को नुकसान हो रहा है।

हरिद्वार टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा, ‘‘चारधाम यात्रा शुरू होने को लेकर यात्रा संचालकों में खासा उत्साह था। लेकिन वे अब मायूस हैं, क्योंकि हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों से वाहन इस मार्ग पर परिचालन के लिए हरिद्वार आ गए हैं।’’

उन्होंने कहा, 'उनके लिए (बाहर के वाहनों) उत्तराखंड परिवहन विभाग द्वारा ग्रीन कार्ड जारी किए जा रहे हैं, जो उचित नहीं है। इससे स्थानीय यात्रा संचालकों को नुकसान हो रहा है। हमने अधिकारियों के सामने कई बार मामला उठाया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।'

शर्मा ने कहा कि जब तक चारधाम मार्ग पर राज्य के बाहर से आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा।

 

Published : 
  • 10 May 2023, 9:03 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement