हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार को राज्य में बड़े स्तार पर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। इसके साथ ही कई जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को भी बदला गया गया है।
तबादलों की सूची
1. योगेश्वर राम मिश्र देवीपाटन मण्डल के मण्डलायुक्त बने। इससे पहले वे बस्ती के मंडलायुक्त थे।
2. देवीपाटन के मंडलायुक्त महेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बनाये गये।
3. कल्पना अवस्थी अपर मुख्य सचिव प्राविधिक शिक्षा बनी। कल्पना अवस्थी को राजभवन से हटा दिया गया है।
4. अखिलेश सिंह का जिलाधिकारी सहारनपुर के पद से स्थानांतरण करके बस्ती मंडल का प्रभारी आयुक्त बनाया गया है।
5. दिनेश चंद्र को डीएम सहारनपुर बनाया गया।
6. मोनिका रानी डीएम बहराइच बनीं।
7. सहारनपुर के कमिश्नर लोकेश एम को बस्ती का कमिश्नर बनाया गया।
8. सुधीर बोबड़े अपर मुख्य सचिव राज्यपाल बनाकर राजभवन भेजे गए।
9. कपिल सिंह को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण नियुक्त किया गया।
Published : 19 May 2023, 11:39 AM IST
Topics : आईएएस अफसर उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ट्रांसफर तबादले मंडलायुक्त लखनऊ
No related posts found.