
अमेठी: उत्तर प्रदेश में अमेठी के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट डायमंड 40 की सोमवार को आपातकालीन लैडिंग करानी पड़ी जिसके चलते विमान के अगले हिस्सा को मामूली रूप से नुकसान हुआ हालांकि प्रशिक्षु पायलट को कोई चोट नहीं आयी।
उड़ान एकेडमी के ट्रेनी पायलट अभय पटेल सिंगल इंजन डायमंड 40 एयरक्राफ्ट लेकर उड़ा ही था कि एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आने से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट ने सूझबूझ से एयरक्राफ्ट को खेत में उतारा। हादसे में कोई हताहत नही हुआ।
सूचना मिलते ही फुरसतगंज पुलिस और इंदिरा गाँधी उड़ान एकेडमी के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुँचे। उड़ान एकेडमी में अधिकारी ने बताया कि एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आने से फोर्स लैंडिंग करनी पड़ी। ट्रेनी पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है।(वार्ता)
Published : 13 June 2022, 6:26 PM IST
Topics : Aircraft amethi Indira Gandhi Rashtriya Udan Akademi uttar pradesh अमेठी इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी इमरजेंसी उत्तर प्रदेश एयरक्राफ्ट लैंडिंग