
महराजगंज: (Maharajganj) जनपद में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। श्यामदेउरवा थाना (Shyamdeurwa Police Station) क्षेत्र के परतावल कप्तानगंज मार्ग (Paratawal Kaptanganj Road) पर शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे पिकअप (Pickup) ने सड़क के किनारे टहल रहे तीन लोगों को रौंदा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना में दो अधेड़ की मृत्यु हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली निवासी ब्यासमुनि पुत्र रामा कन्नौजिया, मधुबन मौर्या पुत्र सुक्खू व करनाकांत दुबे रोज की तरह भोर में टहल रहे थे। वे धरमौली से अभी डुमरी तक पहुंचे ही थे, कि परतावल की तरफ से आ रहे अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। घटना में ब्यासमुनि व मधुबन की मृत्यु हो गई जबकि एक को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा गया है।
Published : 26 October 2024, 10:52 AM IST
Topics : DynamiteNews ManojTibrewal maojtibrewalakash NewsDynamite TrendingNews घायल पिकअप वैन महराजगंज मौत सड़क हादसा