हिंदी
जयपुर: राजस्थान के करौली जिले के मामचारी थाना क्षेत्र में बांध पर नहाने गये दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामचारी के थाना प्रभारी ओमेन्द्र सिंह ने बताया कि दो दोस्त संजय (25) और रिंकू (30) नहाने के लिये मामचारी बांध पर गये थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published : 2 July 2023, 1:17 PM IST
No related posts found.