हिंदी
शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक तालाब में नहाते समय दो बच्चे डूब गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार को जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनपुर गांव में हुई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जयसिंहनगर पुलिस थाने के प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि सात साल और नौ साल की उम्र के दो चचेरे भाई छपरा तालाब में नहाते वक्त गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मंगलवार शाम को शवों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि बुधवार को पोस्टर्माटम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये जाएंगे।
Published : 12 July 2023, 6:17 PM IST
Topics : डूबे तालाब बच्चे मध्य प्रदेश शहडोल
No related posts found.