हिंदी
टोरंटो: मध्य टोरंटो में सोमवार को एक वैन ने कई राहगीरों को कुचल दिया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इन घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना की पूरी जानकारी टोरंटो पुलिस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर दी है।
यह घटना योंग स्ट्रीट और फिंच एवेंन्यू के बीच में हुई है। घटना के दौरान बेकाबू ट्रक ने पहले सड़क किनारे बनी इमारत के दीवार पर टक्कर मारी और फिर बाद में फुटपाथ और सड़क के किनारे चल रहे लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई।
Published : 24 April 2018, 9:44 AM IST
Topics : कनाडा कुचल मध्य टोरंटो राहगीरों वैन
No related posts found.