
टोक्योः टोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजी में भारत का एक मेडल करीब पक्का हो गया है। सौरभ चौधरी ने पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बना ली है। वह क्वालिफिकेशन राउंड में पहले स्थान पर रहे। उन्होंने कुल 586 अंक हासिल किए। वहीं, भारत के ही अभिषेक वर्मा 575 अंकों के साथ 17वें नंबर पर रहे। सौरभ चौधरी ने 6 सीरीज में 95, 98, 98, 100, 98 और 97 अंक बटोरे।
भारत के एक और निशानेबाज अभिषेक वर्मा इस लिस्ट में पीछे रह गए। 17वें स्थान पर रहने के कारण अभिषेक वर्मा के फाइनल में खेलने की उम्मीद खत्म हो गई।
क्वालिफाइंग रांउड में चीन के बोवेन झांग ने दूसरा और जर्मनी के क्रिस्टियन रिट्ज ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
Published : 24 July 2021, 11:44 AM IST
Topics : shooting Suarabh Chaudhary Tokyo Olympics टोक्यो ओलंपिक भारतीय टीम भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी