हिंदी
टोक्यो/ नई दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को आज शुक्रवार को भाषण के दौरान एक शख्स ने गोली मार दी। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11.30 हुई। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया है और बताया जाता है कि उनकी सांस भी नहीं आ रही है।
आबे पर यह जानलेवा हमला उस समय हुआ, जब वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव अभियान के दौरान नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने यमातोसैदाईजी स्टेशन के पास एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

फिलहाल शिंजो आबे को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। गोली लगने के बाद आबे का काफी खून निकल गया था। उनकी हालत नाजुक है। फुमिओ किशिदा उस हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है। फिलहाल एक संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया गया है।
शिंजो आबे के भाषण के दौरान अचानक नीचे गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी कुछ आवाज सुनी थी।
Published : 8 July 2022, 10:34 AM IST
No related posts found.