इतिहास में 11 जून, क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल का हुआ था जन्म, आजादी के लिए हंसते-हंसते चढ़ गए थे फांसी

30 साल के जीवनकाल में उनकी 11 पुस्तकें प्रकाशित हुईं, जिनमें से एक भी गोरी सत्ता के कोप से नहीं बच सकीं और सारी की सारी जब्त कर ली गई थीं। ‘बिस्मिल’के क्रांतिकारी जीवन की शुरुआत 1913 में हुई थी।

Updated : 11 June 2019, 12:35 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: 1897 में आज के ही दिन यानी 11 जून को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल का जन्म हुआ था। अंग्रेजों ने ऐतिहासिक काकोरी कांड में मुकदमे के नाटक के बाद 19 दिसंबर, 1927 को उन्हें गोरखपुर की जेल में फांसी पर चढ़ा दिया था। सरफरोश क्रांतिकारी के बहुआयामी व्यक्तित्व में संवेदशील कवि/शायर, साहित्यकार और इतिहासकार के साथ एक बहुभाषी अनुवादक के भी निवास थे। इसके साथ ही वो लेखन के लिए उसके ‘बिस्मिल’के अलावा दो और उपनाम थे- ‘राम’और ‘अज्ञात’।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

दौरान ब्रिटिश सेनाओं ने जेनेवा और इटली के तूरीन क्षेत्र में बम गिराए।

1940- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली की वायु सेना ने पहली बार माल्टा द्वीप पर हमला किया।

1942- अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लैंड-लीज समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1943- ब्रिटिश सेना ने भूमध्यसागर में स्थित सिसली द्वीप के दक्षिण में स्थित एक छोटे से द्वीप पैंटेलेरिया पर हमला किया।

1944- अमेरिका के 15 लड़ाकू विमानों ने मारियाना द्वीप समूह में स्थित जापान के आधार शिविर पर हमला किया।

1964- जवाहरलाल नेहरू की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश भर में बिखेरा गया।

पंडित जवाहरलाल नेहरू

1999- क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई।

2006- नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।

2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।

2012- अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत।

 

Published : 
  • 11 June 2019, 12:35 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.