
नई दिल्ली: आज पूरी दुनिया में लोग विश्व शांति दिवस (International Peace Day) मना रहे हैं। हर साल 21 सिंतबर के दिन विश्व में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। 1981 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने सितंबर के तीसरे मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के रूप में घोषित किया था।
विश्व शांति दिवस का लक्ष्य
इस दिन का मुख्य उद्देश्य है शांति के आदर्शों को मजबूत करना था। करीब दो दशक बाद साल 2001 में सयुक्ंत राष्ट्र महासभा ने इस तिथि को 21 सितंबर को हर साल मनाने का ऐलान किया।
शांति का महत्व
अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस हमें एक-दूसरे से जोड़ने का संदेश देता है। दुनिया भर के समुदाय के लोग गरीबी(Poverty), बीमारी, शिक्षा (Education) और स्वास्थ्य सेवा से जूझ रहे हैं, लेकिन ऐसी परिस्थिति में हमें शांति (Peace) बनाये रखनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस हमें यह भी याद दिलाता है कि चाहे हम कहीं से भी आए हों या कोई भी भाषा बोलते हों, हम अलग नहीं हैं। हम सब एक हैं। हम सभी मानव है, हमें आपस में मतभेद नहीं रखना चाहिए।
मानसिक तनाव से निकलें बाहर
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम रोजमर्रा के काम और परिवार (Family) में उलझे रहते हैं। यह हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं है। प्रत्येक इंसान को अपने लिए समय निकालना चाहिए। मन और दिमाग को शांत रखना चाहिए। शांत रहने से हम मानसिक तनाव (Mental Sress) से बाहर निकलते हैं। इससे हमारा स्वास्थ्य (Health) बना रहता है।
थीम का संदेश
इस साल अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का थीम Equality, Dignity and Peace for All है। यह विश्व में शांति, न्याय और समानता की आवश्यकता पर बल देता है। इस थीम के तहत, संयुक्त राष्ट्र ने विशेष रूप से उन चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया है, जो संघर्ष, असमानता, और मानवाधिकारों के उल्लंघन के कारण उत्पन्न होती हैं।
सुरक्षित माहौल है बड़ा संदेश
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर सरकार (Government), संगठनों और प्रत्येक व्यक्ति के लिए है। यह दिन हमें अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी को समझने और अपने समुदाय (Community) में शांति स्थापित करने की याद दिलाता है। अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का उद्देश्य ही यही है कि कैसे आम जनता (Public) को दुनिया में शांतिपूर्ण और सुरक्षित (Safe) माहौल बनाए रखना है।
शांति की प्रार्थनाएं
इस दिन को मनाने के लिए लोग रैलियां, कार्यशालाएं और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। समाज में शांति, एकता (Unity) और भाईचारे का संदेश देते हैं। स्कूलों और कॉलेजों में भी शांति संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। कई जगहों पर शांति की प्रार्थनाएं (Prayers) और मौन विरोध (Silent Protest) भी किया जाता है।
Published : 21 September 2024, 2:35 PM IST
Topics : equality International Peace Day United Nations General Assembly Unity एकता विश्व शांति दिवस शांति संयुक्त राष्ट्र महासभा